हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला छोटा नवीपुर में बीती रात्रि को अज्ञात चोर मकान के ताले चटकाकर हजारों रूपये कीमत का माल चोरी कर ले गये। छोटा नवीपुर निवासी राजपाल ठेकेदार पुत्र ईदू खां ने मौहल्ला में ही अपना दूसरा मकान बनवाया है जिसमें बीती रात्रि को घर पर कोई नहीं था और चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर के ताले चटकाकर करीब 30 हजार रूपये कीमत का घरेलू सामान चोरी कर ले गये। घटना की खबर से खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड लग गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
हाथरस- नवीपुर में घर से हजारों की चोरी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।