Top News

हाथरस/सासनी- लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति की बैठक कल आर्य समाज मुरसान गेट परिसर हाथरस मे

हाथरस/सासनी । स्वतऩ्त्रा सेनानियो की तरह लोकतंत्र रक्षको भी विभिन्न क्षेत्रो में आरक्षण की सुविधा और सम्मान की उम्मीद है जिसे लेकर उत्तर प्रदेश लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति की आवश्यक बैठक बुधवार को आर्य समाज मुरसान गेट परिसर हाथरस में आहूत की जाएगी । प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ये जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया इस प्रदेश के सभी जनपदो में लोकतंत्र सेनानियो के विश्राम की स्थापना कराने और विश्रामगृह में भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था के अलावा उत्तर प्रदेश राजकीय सड़क परिवहन निगम की समस्त बसो में सासंद विधायक व स्वंतंत्रा सेनानी की तरह ही आरक्षण की सुविधा सुलभ कराने को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजे जाने के संदर्र्भ में विचार विमर्श किया जाएगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने