हाथरस/सासनी। नए एसडीएम के पदभार संभालने के बाद क्षेत्रीय भाजपाइयो ने उनका भव्य स्वागत किया । अभी तक सासनी में तैनात एसडीएम जयप्रकाश का स्थानांतरण सादाबाद हो जाने के बाद उनके स्थान पर उपजीलाधिकारी अंजुमन बी ने पदभार ग्रहण कर लिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उनका स्वागत करने के लिए उनके कार्यालय पर पहुँच गए और उन्हे गुलदस्ता भेंट करके उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम अंजुमन बी ने क्षेत्र के विकास के लिए यहाँ व्याप्त अतिक्रमण,सड़क और मूलभूत समस्याओ को प्रथिमिकता के आधार पर समाप्त करने के बात कहीं और क्षेत्र को स्वछ बनाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की । स्वागत करने वालों में सतेन्द्र सिंह,राजकुमार शर्मा,विक्रम सिंह जादौन,भूपेंद्र शर्मा,आदेश पाठक और शिवदेव दीक्षित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
हाथरस/सासनी- नवागन्तुक एसडीएम का भाजपाइयो ने किया स्वागत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।