Top News

सिकन्द्राराऊ- खाद्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में भारी खलबली, दुकानों के शटर डालकर भागे

सिकन्द्राराऊ। मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिये आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा कस्बा में घी-तेल व किराना की दुकानों पर छापेमारी किये जाने से दुकानदारों में भारी खलबली मच गई और तमाम दुकानदार दुकानों के शटर डालकर भाग गये।
खाद्य विभाग के खाद्य निरीक्षक महीपाल सिंह ने आज अपनी टीम के साथ तेल, घी व किरानों की दुकानों पर छापेमारी कर घी, तेल व किराना वस्तुओं के सैम्पल भरे गये। खाद्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में भारी खलबली मच गई और कस्बा के तमाम दुकानदार तो अपनी दुकानों के शटर डालकर ही भाग गये। प्रशासन मिलावट खोरों पर सख्त कार्यवाही किये जाने को छापामार अभियान चला रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने