हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया में लगे सरकारी हैण्डपम्प में एक जहरीले सर्प के मर जाने व बदबूदार पानी पीने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत बिगड गई और उल्टियां हो जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव जोगिया के हलुआ वाली मौहल्ला में एक सरकारी हैण्डपम्प लगा है जिससे पिछले 2-3 दिनों से भारी बदबूदार पानी आने की शिकायत लोगों द्वारा ग्राम प्रधान उदय सिंह से की गई तो प्रधान ने नल मिस्त्री को बुलाकर नल को खुलवाया तो नल के अन्दर मरा हुआ सर्प निकलने से लोगों में खलबली मच गई और जैसे ही मौहल्ले के लोगों को नल में मरे हुए सांप के बारे में पता चला तो कई लोगों की अचानक तबियत बिगड गई और वह उल्टियों के शिकार हो गये।
बदबूदार पानी पीने से श्रीमती ममता देवी पत्नी बनवारीलाल, श्रीमती भावना पत्नी नरेन्द्र, रानी पत्नी भजनलाल, गीता देवी वैशाखी, नरेन्द्र पुत्र बनवारीलाल, निशा पुत्री बनवारीलाल, अम्बेडकर पुत्र सरवती, वैशाखी पुत्र सुखराम की तबियत बिगडने पर उक्त लोगों को बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।