Top News

हाथरस- बेरोजगार युवक एवं युवतियों के ऋण हेतु आवेदन पत्र 25 से 27 तक कैम्प लगाकर होंगे वितरित

हाथरस । दीनदयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीवका मिशन के अंतर्गत स्वरोजगार कार्यक्रम में व्यक्तिगत उद्यम हेतु जनपद की नगर पालिका परिषद हाथरस की सीमान्तर्गत मलिन बस्तियों में निवास करने वाले बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगारपरक बनाने हेतु ऋण आवेदनपत्र दिनांक 25.05.2017 से 27.05.2017 तक नगर पालिका परिषद हाथरस में कैम्प लगाकर वितरित किये जायेगे।
परियोजना अधिकारी डूडा अंजू सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि रोजगार हेतु ऋण लेने हेतु इच्छुक बेरोजगार युवक, युवतियाॅ नगर पालिका परिषद हाथरस में डूडा विभाग द्वारा आयोजित ऋण मेला में उपस्थित होकर आवेदनपत्र प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति दिनांक    25.05.2017 से 27.05.2017 तक अपने पहचानपत्र,आधारकार्ड एवं राशन कार्ड आदि दिखाकर आवेदनपत्र प्रात्त कर सकते हैं। समस्त औपचारिकतायों पूर्ण करते हुए आवेदनपत्र दिनांक 05 जून 2017 तक डूडा कार्यालय कलक्ट्रेट में जमा किये जायेगें। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनपत्रों पर विचार नही किया जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने