हाथरस। भाजपा जिलाध्यक्ष पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष द्वारा गम्भीर आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दिये जाने से जहां पूरी भाजपा में सनसनी फैल गई है वहीं आज भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकद्दमा कायम करा दिया गया है तथा रिपोर्ट में 2 अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है। भाजपा नेत्री के साथ आयीं दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली में जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये और गिरफ्तारी की मांग की।
कोतवाली में आज रिपोर्ट दर्ज कराते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने आरोप लगाते कहा है कि गत 9 अप्रैल की सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने उन्हें पार्टी कार्यालय बुलाया तथा जिलाध्यक्ष वहां पर अकेले बैठे थे तथा पहले वह उनसे इधर उधर की बातें करते रहे और बाद में उनका हाथ पकडकर अश्लील हरकतें करने लगे तो वह वहां से जैसे तैसे भाग आयीं तथा अपने पति को घटना के बारे में बताया और बदनामी की वजह से कोई कदम आगे नहीं बढाया लेकिन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना की बेटी के शादी समारोह में 18 अप्रैल को भाजपा जिलाध्यक्ष सार्वजनिक रूप से उन्हें अभद्र एवं अश्लील भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया तथा फिर उन्होंने पार्टी के उच्च नेतृत्व की घटना से अवगत कराया।
रिपोर्ट में आरोप है कि कल सुबह जब वह बाजार से लौट रही थीं तो उन्हें रास्ते में बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों ने रोक लिया और कहा कि वह उक्त शिकायत वापस कर लें वरना जान से मार देंगे। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अपनी छानवीन शुरू कर दी है।
उक्त घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ तमाम महिलाओं ने आज कोतवाली में रिपोर्ट की प्रति लेने को सुबह से ही धरना दे दिया तथा काॅपी मिलने के बाद महिलाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ जहां मुर्दाबाद के नारे लगाये वहीं पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान वहां पर भाजपा के जिला या शहर कमेटी से कोई पदाधिकारी व नेता नहीं दिखाई दिया।
उक्त मामले में जब भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बी.एल. वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी मेरी जानकारी में नहीं है और मैं अपने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी से जानकारी करूंगा तभी कुछ बता पाऊंगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।