Top News

सिकन्दराराव क्षेत्र के काशीराम टाउनशिप स्थित सरकारी स्कूल के जंगले पर युवती का शव टंगा मिलने से सनसनी

हाथरस (संदीप पुण्ढ़ीर)। जिले के सिकन्दराराव क्षेत्र के काशीराम टाउनशिप स्थित सरकारी स्कूल के जंगले पर युवती का शव टंगा मिलने से सनसनी फैल गयी और मोके पर लोगों की भारी भीड लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है तथा पुलिस सरगर्मी के साथ घटना की छानबीन कर रही है। बताया जाता है की मृतक युवती स्कूल टीचर से उर्दू सिखने आती थी। आज सुबह जब स्कूल टीचर ने स्कूल खोला तो उसे एक कमरे में युवती का शव जंगले से लटका मिला। युवती के गले में उसी के दुप्पटे से फंदा लगा हुआ था।
   जानकारी के अनुसार हाथरस के सिकन्दराराव थाना क्षेत्र में स्थित काशीराम टाउनशिप में मौजूद सरकारी स्कूल के टीचर रिया उर रहमान ने शुक्रवार की सुबह जब स्कूल खोला तो एक कमरे के जंगले से गांव नगला जलाल निवासी 18 वर्षीय सोनी पुत्री शमशेर का शव उसी के दुप्पटे से गले में फंदा लगाकर लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए। आनन फानन में टीचर ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी जिससे पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है की मृतक युवती स्कूल टीचर से उर्दू सिखने आती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान दिनेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे गए और ग्रामीणों से एवं स्कूल टीचर को बुलाकर पूछताछ की। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मृतक युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने