Top News

हाथरस- कांग्रेस-सपा प्रत्याशी राजेश राज जीवन के समर्थन में राजबब्बर के रोड शो में उमड़ी भीड़

हाथरस। सिने स्टार एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर द्वारा आज हाथरस सुरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस एवं सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी राजेश राज जीवन के समर्थन में शहर में रोड शो करने पर उन्हें देखने व हाथ मिलाने के लिये बाजारों में लोगों की भारी भीड उमड पडी और राजबब्बर के रोड शो करने पर कांग्रेस-सपा के दिग्गज नेता भी साथ दिखे।
फिल्म स्टार राजबब्बर के आज आगरा रोड स्थित राधाकृष्ण कृपा भवन पर आते ही सपा-कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया तदुपरांत वह एक छोटी मैटाडोर में सवार हो गये और उन्होंने रोड शो राधाकृष्ण कृपा भवन से शुरू करते हुए आगरा रोड, आर डी कालेज तिराहा, सादाबाद गेट, चूना वाला डण्डा, लोहट बाजार, गुडिहाई बाजार, क्रांति चैक, कमला बाजार, सासनी गेट व बागला कालेज मार्ग तक रोड शो किया। इसके बाद वह सासनी निकल गये।
रोड शो के दौरान सिने स्टार राजबब्बर के साथ संयुक्त प्रत्याशी राजेश राज जीवन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित, सपा शहराध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा बंटी भैया, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष अशोक बागला, सपा नेता रामनारायन काके, जिला प्रवक्ता डा. मुकेश चन्द्रा, कांग्रेस शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, पूर्व प्रत्याशी मूलचन्द्र निम साथ थे। रोड शो में श्यौराज जीवन, शरद उपाध्याय नन्दा, मंजूर अहमद अब्बासी, शशांक पचैरी, रामब्रज सिंह एड., सत्यप्रकाश रंगीला, अंजना अग्रवाल, नीरू शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा कबाडी बाबा, रिषी कौशिक, ललतेश गुप्ता आदि भी मौजूद थे।
रोड शो से पूर्व चन्दपा पर प्रदेशाध्यक्ष का जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष के साथ प्रवक्ता डा. मुकेश चन्द्रा, अशोक गुप्ता, पं. रिषी कुमार कौशिक, संजीव आंधीवाल, वीरेन्द्र उपाध्याय, रूपेश शाहिल, सत्यप्रकाश रंगीला, शरद उपाध्याय नन्दा सहित सैकडों कांग्रेसी व सपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने