हाथरस/सासनी। गांव विलखौरा में एचटी लाइन करंट की चपेट में आने से एक भैस की दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे गा्रमीण का हजारों का नुकसान हो गया। पीडित ग्रामीण ने विद्युत विभाग के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। गांव विलखौरा निवासी भगवान सिंह की भैंस उसके घर से थोडी दूरी पर खेत में घास खा रही थी।
बताते हैं कि खेत में जहां एलटी लाइन के तार हैं। उसकी के ऊपर एचटी लाइन के तार जा रहे हैं। किसी प्रकार एचटी लाइन का कंरट एलटी लाइन में दौड़ गया। जिससे तारों के नीचे घास विचरण कर रही भैंस करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस की मौत की खबर पाकर परिजन सकते आ गये। परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने एकत्र होकर विद्युत कर्मियों और अधिकारियों को फोन से विद्युत विच्छेद करने की गुजारिश की मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। स्वतरू ही विद्युत विच्छेद होने पर ही ग्रामीणों ने भैंस को करंट के नीचे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और विद्युत तारों में आने वाले करंट से निजात दिलवाने की मांग की। पीडित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।