हाथरस/सासनी। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रशासनिक कार्यवाही के तहत पुलिस कप्तान द्वारा चलाए गये एचएस पाबंद अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सक्रिय और निष्क्रीय एचएस को पाबंद किया जा रहा है। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने गांव सुसायत के एक मृतक को भी पाबंद कर दिया। जब पुलिस तामील करने पहुंची तो उसके बारे में जानकारी होने पर उल्टे पांव लौट आई।
गांव सुसायत कलां निवासी सुरेश चंद्र पुत्र धनसिंह की मौत 11 सितंबर सन् 2013 हो गई। मगर पुलिस इस बात से बे-खबर रही और सुरेश चंद्र के खिलाफ 107ध्16 की कार्रवाई कर पाबंद कर दिया। मगर जब पुलिस तामील करने पहुंची तो परिजनों से सुरेश चंद्र की मौत की जानकारी हुई। तामील करने गये पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने मृतक सुरेश चंद्र का मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल किया और अपनी रिपोर्ट लगाकर अग्रिम अधिकारियों को पेश की। उधर परिजनों में भी बेचैनी हो गई कि मौत के बाद पुलिस कार्रवाई क्यों की गई। फिलहाल पुलिस को अपने किये का पछतावा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।