हाथरस/सासनी। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गांव लुटसान के निकट से एक 315 बोर तमंचा तथा जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शनिवार की सुबह एसआई जितेन्द्र गौतम शांति व्यवस्था हेतु गांव लुटसान की ओर गश्त पर थे। तभी उन्हें गांव के निकट एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जो एसआई को देखकर भागने लगा। एसआई ने पीछा कर युवक को दबोच लिया और कोवताली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी के दौरान उसकी पेंट की कमर में लगा 315 बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम विकास पुत्र वीरी सिंह निवासी खिटौली बताया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।