Top News

हाथरस- गेंदालाल, राजेश, दिवाकर सहित 25 ने किये नामांकन, आज 25 जनवरी को होगी नामांकनों की जांच

हाथरस। विधानसभा चुनाव 2017 के लिये 17 जनवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के आज अंतिम दिन जिले के कई दिग्गजों सहित तमाम प्रत्याशियों द्वारा कलेक्ट्रैट पहुंचकर धडाधड अपने-अपने नामांकन दाखिल किये गये हैं और सभी प्रत्याशी अपने-अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं व गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे तथा समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये जहां भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात थी वहीं 2-3 स्थानों पर पुलिस द्वारा बैरियर भी लगाये गये थे।
हाथरस सुरक्षित विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक व राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी गेंदालाल चैधरी ने आज अपने पूरे लाव लश्कर व सैकडों कार्यकर्ताओं तथा गाड़ियों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन अपर जिलाधिकारी न्यायालय में एसडीएम सदर राकेश गुप्ता के समक्ष एक सेट में प्रस्तुत कर नामांकन दाखिल किया है। उनके प्रस्तावक वरिष्ठ नेता डा. चन्द्रभान भारत हैं तथा विधायक गेंदालाल चैधरी के नामांकन दाखिल करने के दौरान सादाबाद के पूर्व विधायक डा. अनिल चैधरी, रालोद जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, भगवान सिंह भारती, राज कपूर, जिला पंचायत सदस्य पंकज चैधरी आदि साथ थे।
हाथरस विधानसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी राजेश राज जीवन ने भी पूरे लाव लश्कर के साथ एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान एमएलसी जसवंत सिंह यादव, श्यौराज जीवन, ठा. राजेश सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित, शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, शशांक पचैरी, राजपाल सिंह पूनिया, सत्यप्रकाश रंगीला आदि साथ थे।
हाथरस विधानसभा सीट से महान दल ने अपने प्रत्याशी को उतारते हुए नेकसेलाल दिवाकर को प्रत्याशी बनाया है और नेकसेलाल दिवाकर ने भी आज पूरे दमखम व पूरे लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ उ.प्र. प्रभारी ब्रजमोहन कुशवाहा, मण्डल प्रभारी प्रेमसिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा, डा. रामू कुशवाहा के अलावा सैकडों लोग साथ थे। वहीं हाथरस सीट से ही अपनी जिन्दगी अपना दल से राजाराज सुमन व समाजवादी जनता पार्टी से नेत्रपाल चाहत द्वारा भी नामांकन दाखिल किया गया है।
सादाबाद विधानसभा सीट से अपनी जिन्दगी अपना दल की प्रत्याशी श्रीमती कुसुमलता शर्मा तथा श्रीमती नीतू उपाध्याय, सुभाष शर्मा, रामेश्वर सारस्वत, अनिल शर्मा, अलका देवी, पराग कमल अग्रवाल, यतेन्द्र सिंह, कुसुम गौतम, दुष्यंत शर्मा, हरीश कुमार धनगर, सुभाष चन्द्र व कैलाश सिंह द्वारा निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर अपने-अपने नामांकन दाखिल किये गये हैं।
सिकन्द्राराऊ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर धर्मवीर सिंह, मनोज, गिरीशचन्द्र, राजशेखर, राकेश, प्रेमपाल व चन्दा गुप्ता द्वारा अपने-अपने नामांकन दाखिल किये गये हैं।
नामांकन के आज अंतिम दिन तीनों विधानसभाओं के 25 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किये गये हैं तथा अब कल 25 जनवरी को जहां नामांकनों की जांच होगी वहीं 26 जनवरी को नाम निर्देशन होगा और 27 जनवरी को नाम वापसी तथा 28 व 29 जनवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा जिसके बाद प्रत्याशी धुंआधार तरीके से अपने प्रचार व जनसभाओं में जुट जायेंगे और 9 फरवरी की शाम को 5 बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा तथा 10 फरवरी को पोलिंग पार्टियां पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना होंगे और 11 फरवरी को लोकतंत्र के लिए होने वाले महायज्ञ रूपी मतदान में मतदाता मतदान करेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने