Top News

हाथरस- एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज एवं डी0आर0बी0 इण्टर काॅलेज में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया भव्य आयोजन

हाथरस। एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज एवं डी0आर0बी0 इण्टर काॅलेज में मतदाता जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को भारत की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण करते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोबन से प्रभावित हुए बिना दिनांक 11 फरवरी 2017 को होने वाले निर्वाचन में शतप्रतिशत रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। श्री गुप्त ने कहा कि यह बडे गर्व की बात है कि हम सब वोटर हैं। ‘एक भी वोटर वोट डालने से चूका तो प्रजातंत्र का धरातल टूटा’। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की जो छात्र-छात्राऐं वोटर बन चुके हैं वह तो अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्यक रूप से करें ही किन्तु जो वोटर नहीं हैं वह अपने मौहल्लों में जाकर विविध माध्यमों से वोटर को वोट देने के लिए प्रेरित करें। वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगों को छात्र-छात्राऐं मतदेय स्थल तक अवश्य पहुॅचावें जिससे प्रजातंत्र की श्रंखला मजबूती को प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा वोटर ही सरकार बनाते हैं जो प्रजातंत्र के सुखद भविष्य का स्वप्न साकार करती हैं।

इस अवसर पर एम0एल0डी0वी0 एवं डी0आर0बी0 के छात्र-छात्राओं ने बडी मात्रा में टोलियां बनाकर श्याम कंुज, आवास विकास कालौनी, बैंक कालौनी, बी0एच0 मिल रोड आदि स्थलों पर भ्रमण करते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर0पी0 कौशिक, शैलकान्ता गुप्ता, कुमुद कुमार गुप्ता, भगवती प्रसाद, मुरारी लाल गुप्ता, संजय मिश्र, पंकज अग्रवाल, चेतन्य प्रकाश, प्रवीन कुमार, सुशील कुमार, संजय मौर्य, दाऊदयाल, अमित सिंह, मोहित सिंह, वीरेन्द्र सिंह, तुलसी प्रसाद, राधाचरण, कैलाश चन्द्र, राजबाला, कुसुम गुप्ता, एम0पी0 सिंह, रवि शर्मा, शिवम शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, रामकुमार शर्मा, भीकेन्द्र वाष्र्णेय, सोनू शर्मा एवं पुनीत गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने