Top News

हाथरस के विधायक गेंदालाल चैधरी रालोद में हुये शामिल, कल नामांकन के अंतिम दिन 24 जनवरी को दाखिल करेंगे नामांकन

हाथरस। हाथरस सदर से विधायक श्री गेंदालाल चैधरी अब भाजपा छोड राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गये हैं और रालोद मुखिया ने उनके पार्टी में शामिल होने पर उन्हें गिफ्ट देते हुए हाथरस विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है और वह कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
हाथरस विधानसभा सीट से भाजपा से दावेदारी कर दावेदारों को टिकट नहीं मिलने पर उन्हें मायूसी हाथ लगी और इसी राजनैतिक उठापटक में हाथरस से सदर विधायक गेंदालाल चैधरी ने भाजपा से नाता तोडकर अब राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया और उन्हें रालोद के मुखिया चै. अजित सिंह व राष्ट्रीय महासचिव जयंत चैधरी ने जहां पार्टी की सदस्यता दिलायी वहीं उन्हें पार्टी में शामिल होने की खुशी में उपहार बतौर हाथरस सुरक्षित विधानसभा सीट से रालोद का प्रत्याशी घोषित किया है।
हाथरस विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी एवं सदर विधायक गेंदालाल चैधरी कल 24 जनवरी को सुबह 11 बजे अपने नगला अलगर्जी रोड स्थित आवास से नामांकन दाखिल करने के लिये कलेक्ट्रेट के लिये कूच करेंगे और 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव व्यवस्था संभाल रहे वरिष्ठ नेता डा. चन्द्रभान भारत, राज कपूर, भगवान सिंह भारती व पंकज चैधरी ने बताया कि विधायक/प्रत्याशी गेंदालाल चैधरी कल अपने पूरे लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल कराने जायेंगे। उन्होंने समस्त समर्थकों, शुभचिन्तकों, पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने