Top News

हाथरस- आगरा रोड पर गांव मीतई के पास सपा नेताओं की कार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, कारसवार 2 सपा नेत्रियों सहित 8 घायल

हाथरस। सपा प्रत्याशी एवं विधायक सादाबाद से मिलने जा रहे सपा नेताओं की बोलेरो कार में आज सुबह आगरा रोड पर गांव मीतई के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया जिससे कार में सवार सपा नेत्री व नेता गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल 2 सपा नेत्रियों को गम्भीर हालत में रैफर किया गया है।
कस्बा मुरसान के मौहल्ला धोबियान निवासी सपा नेत्री श्रीमती शहनाज सिद्दकी पत्नी शकील के साथ आज कई सपा कार्यकर्ता  व सपा नेत्री सुबह एक बोलेरो कार में सवार होकर सादाबाद    विधायक एवं सपा प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल से मिलने सादाबाद जा रहे थे तभी रास्ते में आगरा रोड पर गांव मीतई के पास उनकी कार में एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया जिससे कार सवार सभी सपा कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना की खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड लग गई और घायलों को उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया। उक्त घटना में सपा नेत्री शहनाज सिद्दकी व शायरा पत्नी मुन्ना निवासी बौहरे वाली देवी के सामने गम्भीर रूप से घायल हुये हैं और इन्हे उपचार हेतु रैफर किया गया है। जबकि इनके साथ खन्ना, अकबर, सलमा, कल्लो, अहमद व महेश निवासीगण बौहरे वाली देवी के सामने भी घायल हुये हैं। घटना की सूचना थाना चंदपा पुलिस को दे दी गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने