हाथरस- साहब, बेटे की शादी है बैंक से रूपये निकलवा दीजिये........., कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहा गांव रघनिया निवासी वृद्व, डीएम को दिया ज्ञापन

हाथरस।शहर के निकटवर्ती गांव रघनिया निवासी खजान सिंह पुत्र गोकुल चन्द्र ने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को दिये गये प्रार्थना पत्र से मांग की है कि उनके बेटा संत कुमार की शादी 03 दिसम्बर को होनी है। और घर में एक भी पैसा नही है जिससे वह शादी के कार्यक्रम के लिये कुछ भी कर सके। कई दिनों से बैंक के भी चक्कर काट रहे है मगर रूहेरी स्थित श्रेयस ग्रामीण बैंक कर्मी वृद्व व्यक्ति को पैस न होने से उसके मना कर देते है। और वृद्व के बेटे की शादी भी नजदीक आ गयी है। पीड़ित वृद्व ने बताया कि मेरे बेटे की बारात 03 दिसम्बर को हाथरस शहर जलेसर रोड़ पर एक कालोनी में बारात जायेगी। मगर मेरे पास रूपये न होने के कारण मैं काफी परेशान हूं। घर में शादी की तैयारियंा भी पैसे न होने के कारण अधूरी रह गई है। पीड़ित ने अपनी रिस्तेदारियों में भी शादी के कार्ड भी बटवा दिये गये है। जहां पीड़ित खजान सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बैंक से रूपये दिलवाने की मांग की है।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1