हाथरस- सी.सी.टी.वी. कैमरों से होगी रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता निगरानी

हाथरस। सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने रेल मंत्रालय से स्वच्छता निगरानी के सम्बन्ध में जानकारी मांगी। सांसद श्री दिवाकर ने जानकारी मांगते हुऐ पूछा कि क्या रेल मंत्री ये बताने की कृपा करेंगे कि क्या रेलवे स्टेशनों पर लगाये गये सी.सी.टी.वी. का प्रयोग स्टेशन की स्वच्छता निगरानी हेतु भी किया जायेगा, यदि हाॅ तो तत्सम्बन्धी ब्यौरा क्या है।
इसके उत्तर में रेल मंत्रालय में राज्यमंत्री राजेन गौहांई ने बताया कि हाॅ, इस समय यात्रियों की सुरक्षा के लिये रेल सुरक्षा बल द्वारा चैबीसों घण्टे निगरानी के लिये भारतीय रेल के 340 बड़े रेलवे स्टेशनों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाऐ गए हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा जुलाई 2014 के दौरान सभी क्षेत्रीय रेलों को सी.सी.टी.वी. कैमरों का इस्तेमाल करने के सम्बन्ध में अनुदेश जारी किऐ गये थे ताकि इन स्टेशनों पर सफाई पर निगरानी रखी जा सके।
स्वच्छता पर निगरानी रखने के लिये सी.सी.टी.वी. कैमरों के उपयोग पर अधिकाधिक जोर देने के लिये, रेलवे बोर्ड द्वारा मई 2016 में सभी क्षेत्रीय रेलों को विस्तृत कार्यान्वयन दिशा-निर्देश जारी किये गये है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1