Top News

एक्सप्रेस वे पर कई वाहन भिड़े, हाथरस के व्यक्ति की मौत

हाथरस। कई दिनों के मौसम साफ के बाद आज छाये कोहरे में यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरा में कई गाडियों में भिडन्त हो गई जिसमें जहां कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये वहीं हाथरस निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
शहर के नवीपुर स्थित शिव कालौनी निवासी करीब 52 वर्षीय सतीशचन्द्र पुत्र जगदीश प्रसाद का पुत्र डिम्पल नोयडा में नौकरी करता है और उसका वहां पर एक्सीडेंट हो जाने पर वह कैलाश हास्पीटल में भर्ती है और आज उसका आपरेशन होना था। परिजन भी वहीं पर ही हैं और सतीशचन्द्र आज नोयडा बस द्वारा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर आज छाये घने कोहरे में टप्पल पर कई वाहन आपस में टकरा गये और इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जहां अन्य कई यात्री भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने