Top News

हाथरस- शिक्षा मि़त्रों ने सपा विधायक को ज्ञापन देकर बताईं समस्यायें

हाथरस। उ0 प्र0 प्राथमिक शिक्षा मित्र सघं के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पचहरा के नेतृत्व में पूरे जनपद के शिक्षा मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल को मुख्य मंत्रीं के नाम ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। सादाबाद स्थित सपा विधायक के आवास पर सभी शिक्षा मित्र शिक्षकों ने एकत्रित होकर एक बैठक की उसके बाद अपनी मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन देते हुऐ कहा कि उ0 प्र0 सरकार ने शिक्षा मित्रों के हितों को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिऐ हैं जिसके लिऐ पूरे प्रदेश के शिक्षा मित्र मुख्यमंत्री के आभारी हैं ज्ञापन में कहा है कि असमायोजित शिक्षा मित्रों को समायोजित शिक्षकों के समकक्ष मानदेय दिया जाऐ जिसके लिऐ हाईकोर्ट ने भी आदेश दिया है तथा समायोजित शिक्षा मित्रों को शासन व हाईकोर्ट के आदेश के बाबजूद बेशिक शिक्षाधिकारी जनपद स्तरीय स्थांनान्तंरण नहीं कर रहे हैं जो कि शासन के आदेश की अवहेलना है। विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने शिक्षा मित्र संघ को आश्वासन देते हुऐ मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कहते हुऐ पूर्ण सहयोग का पूरा भरोसा दिया और कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा मित्रों को हितैशी है जिसने सभी को शिक्षक बनने का अवसर प्रदान किया है तथा हाईकोर्ट में भी सरकार शिक्षा मित्रों की पैरवी कर रही है। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह पचहरा, गजराज सिंह, गिरीश सैंगर, सुनीता बघेल, सत्यवीर सिंह, पवन चैधरी, बिनोद चैधरी, राजबहादुर सिंह, सर्वेश यादव, लाल सिंह वर्मा, मालती सिंह, राधा पचैरी, सुधा देवी, सरोज देवी, आशा यादव, रश्मी चैधरी, नाहर सिंह, भानू प्रताप सिंह, सुमित बधौतिया, हरवीर सिंह, प्रमोद कुमार निगम आदि शिक्षा मित्र मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने