हाथरस/सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में बीती रात्रि को अपने नौहरे में सो रहे एक युवक की पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या किये जाने से गांव में भारी हडकम्प मच गया और मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गये।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव मई निवासी करीब 22 वर्षीय युवक रिंकू सारस्वत पुत्र सत्यदेव सारस्वत बीती रात्रि को अपने नौहरे पर सो रहा था और इसी दौरान गांव के ही नामजद लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद आरोपी भाग जाने में सफल रहे। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह दलबल सहित पहुंच गये और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
उक्त घटना की रिपोर्ट कोतवाली में मृतक के भाई योगेश कुमार ने दर्ज करा दी है। जिसमें गांव के ही 4 लोगों को नामजद किया गया है तथा हत्या के पीछे मृतक रिंकू के एक लडकी भगाने के मामले में रंजिश होने पर माना जा रहा है।
उक्त सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है तथा मृतक लडकी भगाने के एक मामले में नामजद था और इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। घटना की छानवीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।