हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर हुई सडक दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु अलीगढ रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक आगरा के कर्मयोगी कमला नगर निवासी करीब 32 वर्षीय विवेक जैन पुत्र राकेश कुमार जैन बीती रात्रि को अपनी 25 वर्षीय पत्नी श्रीमती रूचि जैन व मित्र शिवम भारद्वाज व रवेन्द्र निवासी गांव विलार सिकन्द्राराऊ के साथ अपनी स्विफ्ट कार के द्वारा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरेली जा रहे थे और रास्ते में जनपद हाथरस एवं कासगंज सीमा क्षेत्र के पास कासगंज की ओर से तेज रफ्तार में आते एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार सवार विवेक जैन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व मित्र गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल कोतवाली पुलिस पहुंच गई और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया जहां से उक्त दोनों को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर कर दिया गया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ही अलीगढ जीटी रोड पर घटित हुई जिसमें थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सिथरौली निवासी करीब 28 वर्षीय युवक अजमुद्दीन पुत्र नसरूद्दीन अपनी बाइक पर सवार होकर बीती रात्रि को अलीगढ रोड की ओर जा रहा था तभी गांव हुसैनपुर के पास एक अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।