Top News

हाथरस- एसपी ने किया कोतवाली हसायन का निरीक्षण

हाथरस। बीती रात पुलिस कप्तान दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने थाना हसायन कोतवाली का अचानक निरीक्षण करने पहुच गये। हसायन पहुचे एसपी की गाड़ी को देखते ही थाने में हड़कम्प मच गया। एसपी ने कोतवाली पहुचे ही सबसे पहले थानाध्यक्ष के आफिस का निरीक्षण किया और पुराने मामलों की फाइलों को देखा और थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह से जानकारी मांगी। एसपी ने कोतवाली का निरीक्षण करते हुये कहा कि सबसे पहले थाने में पानी व साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिये। एसपी ने हवालात सहित पुलिसकर्मियों के आवासों का भी निरीक्षण किया। जहां एसपी ने थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिये है कि कोई भी अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शा नही जायेगा और सबसे पहले कानून व्यवस्था पर पूरा ध्यान दे कोई भी कानून से खिलवाड़ करेगा उसे सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने