सिकन्द्राराऊ। रोजगार की तलाश में अपना घर छोड़कर यहां कस्बा के मौहल्ला दमदमा में किराये पर रह रहे व परिवार के अकेले कर्ता धर्ता मजदूर की तिमंजिला इमारत से गिर जाने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में भारी हडकम्प मच गया है।
बताया जाता है मूलरूप से जलेसर निवासी 30-35 वर्षीय परवेज पुत्र शहाबुद्दीन कस्बा के मौहल्ला दमदमा में किराये पर अपनी मां व भाई बहिनों के साथ रहता था और परिवार में अकेला कमाने वाला था। परवेज कल मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में एक तिमंजिला इमारत पर पुताई कार्य रस्सी पर लटककर कर रहा था और इसी दौरान रस्सी टूट जाने से वह ऊपर से जमीन पर धडाम से गिर पडा जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे गम्भीर हालत में अलीगढ मेडीकल रैफर कर दिया गया और उसकी वहां उपचार के दौरान आज मौत हो गई तथा मृतक का शव आने पर भारी कोहराम मच गया है।
विधि का विधान देखो कि आज परवेज की मौत हो गई जबकि आज के ही दिन एक सप्ताह पूर्व उसके विकलांग छोटे भाई 22 वर्षीय सुभानअल्लाह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उक्त परिवार में एक सप्ताह में दो मौतों से परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।