Top News

हाथरस/सासनी- त्यौहारों तथा चुनावों को लेकर शांति शौहार्द कायम रखने हेतु कोतवाली परिसर में हुयी बैठक

हाथरस। सासनी कोतवाली परिसर में सीओ मनीषा सिंह की अध्यक्षता में त्यौहारों तथा चुनावों को लेकर शांति शौहार्द कायम रखने हेतु एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
इतवार को कोतवाली में हुई बैठक में सीाओ मनीषा सिंह ने कहा कि हमारा देश धर्मनिर्पेक्ष देश है। यहां सभी धर्मों को आदर से देखा जाता है। और सभी लोग एक दूसरे के धर्मों का आदर कर उनके कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। इसलिए हमें सभी त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाना चाहिए। और किसी भी प्रकार फिजां बिगाडने वालों की बातों में नहीं आना चाहिए। जो लोग अपराधी किस्म के होते हैं वह ऐसे कार्यों में हस्तक्षेप कर झगड़ा फसाद करा देते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित करें और उनके बारे में पुलिस को जानकारी दें। जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव आने वाले हैं। इस दौरान निश्चित है कि जनप्रतिनिधि आपको प्रलोभन देंगे। और वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। आपका अपना मत है, जिसे आपको प्रयोग करना है। किसी के प्रलोभन न आकर अपने सही मत का प्रयोग करें। यदि प्रलोभन में आकर मतदान किया तो निश्चित रुप से आपका प्रतिनिधि द्वारा शोषण हो सकता है। इसलिए किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के बहकावे में न आते हुए अपने को सुरक्षित करें और सही तरीके से मतदान करें। उन्होंने बताया कि कुछ प्रतिनिधि चुनाव प्रचार के दौरान शराब या अन्य प्रकार के नशे की वस्तुओं को बांटते हैं। इससे वे लोग आपके भीतर गलत आदतों को बढ़ावा देकर अपना उल्लू सीधा कर जन सेवा करने के बजाए स्वयं की सेवा में लिप्त हो जाएंगे। कभी विकास नहीं करा सकेंगे। आप भी एक बार उनसे रुपये या शराब आदि लेकर विकास कार्यों के लिए शिकायत नहीं कर सकेंगे। उन्होंने चुनाव को बिना प्रलोभन में फंसे शांति से मतदान करने की अपील की।
इस दौरान एसओ अखिलेश त्रिपाठी एसएसआई प्रदीप कुमार, एसआई चिरंजीलाल, जितेन्द्र सिंह चैहान, जितेन्द्र गौतम, यादराम पचैरी, जयवीर सिंह, विक्रम सिंह तथा मदन फौजी, मास्टर कल्लू हसन, मालती देवी, राधेश्याम, राजवीर सिंह, शिव कुमार, योगेश कुमार, चंद्रमोहन, शक्ति कुमार, आनंद पाठक, मदन ुौजी, योगेन्द्र चैधरी, बौबी पंडित, संजू सिंह, शेखवत खां, प्रभाकर शेखावती खाँ, प्रभाकर चैधरी, नासिर खां, उदयवीर सिंह, राम बाबू, अर्जुन सिंह, चरन सिंह, श्रीनिवास आर्य, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने