Top News

हाथरस- गांधी जयंती पर जनपद में विभिन्न संस्थाओं ने बापू को किया याद

हाथरस। दो अक्टूबर को भारत के सपूत अहिंसा के पुजारी मोहनदास करमचंद गांधी बापू का जन्मोत्सव धूम धाम से मनया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थओं ने बापू के छबिचित्र पर माल्यापर्ण कर उसके सामने दीप जलाया। साथ ही देश के महान सपूतों को भी याद किया।
इतवार को बापू के जन्मोत्सव के दौरापूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलौठी में प्रधानाध्यापक महीपाल सिंह आर्य तथा शिक्षकों द्वारा बापू के छविचित्र पर माल्यापर्ण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक गिर्राज सिंह, श्रीमती शशि प्रभा, चंद्रवती, अमर देवी, कौशल्या देवी, अमित कुमार, आदि ने बच्चों को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का अव्हान किया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सासनी प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। के.एल. जैन इंटर कालेज में प्रधानचार्य डा. दीपक जैन, तथा शिक्षकों ने माल्यार्पण किया। इसके अलावा कोवताली में एसओ अखिलेश त्रिपाठी, तहसील में एसडीएम ओमवीर सिंह, विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख श्रीमती चैधरी राजकुमारी, व उनके प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, सीएचसी में डा. प्रदीप रावत ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। रोटरी क्लब हाथरस के अध्यक्ष डा. जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने रोटेरियन के साथ बापू के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। रोटरी क्लब सासनी के अध्यक्ष नीरज वाष्र्णेय ने रोटेरियन के साथ बापू के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं ने भी बापू के छबिचित्र पर माल्यार्पण किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने