Top News

हाथरस- मैराज हाॅस्पीटल का पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने किया उद्घाटन

हाथरस। कस्बा हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित कोकाकोला फैक्ट्री के बराबर नवनिर्मित मैराज हाॅस्पीटल का आज फीता काटकर उद्द्याटन सभापति एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर हाॅस्पीटल के डायरेक्टर डा0 मैराज अली एवं उनकी पत्नी डा0 रूबीना ने उपाध्याय जी का फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह् भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर रामवीर उपाध्याय ने कहा कि डा0 मैराज जी ने हाथरस में ट्रामा सेंटर खोलकर हाथरस के लोगों के ऊपर विशेश ऐहसान किया है। जनपद में अधिकतर लोगों की जान दर्घटना होने के उपरांत अच्छी मेडीकल सुविधा न मिल पाने के कारण जाती है। उन्होंने हाॅस्पीटल के मालिक से निवेदन करते हुए कहा कि कभी किसी गरीब व्यक्ति को पैसे के अभाव के कारण इस हाॅस्पीटल से बिना इलाज किए न लौटाया जाए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 2017 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने पर जिला अस्पताल में एक बड़े ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जायेगा। मेरे प्रयासों से सिकन्दराराऊ में ट्रामा सेंटर का काम प्रगति पर है।
डा0 मैराज ने कहा कि देश में लगातार गिर रही बेटियों की संख्या एक गम्भीर विशय बन चुकी है। हम सबको मिलकर इस अभिशाप को मिटाने के लिए अग्रसर रहना चाहिए।
इस अवसर पर हाथरस विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन राही, वीरेन्द्र कुशवाह, सतीश शर्मा, प्रेमचन्द्र बघेल प्रधान, डा0 शाह आलम, डा0 ललित शर्मा, डा0 आजम, डा0 शाहना, डा0 शाकिर, डा0 रामकुमार शर्मा प्रधान, रानू पण्डित आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने