हाथरस। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद स्तर पर चलाई जा रही अवसंरचना और विकास में सुधार तथा जन सामान्य के कल्याण के लिये व महत्वपूर्ण व मत्वाकांक्षी कार्यक्रमों को प्रभावी और समयवद्व विकास के लिये निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और सुनिश्चित करने के उदेश्य की पूर्ति के लिये जिला समयन्वय और निगरानी समितिया दिशा गठित की गई है ये समिति निर्धारित प्रक्रियाओं व दिशा निर्देशो के अनुसार कार्यक्रमों की निगरानी कर सकती है और कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिये तालमेल और सकेन्द्रण को बढावा दे सकती है तथा समिति का अध्यक्ष स्थानीय सांसद होता है तथा समिति का सचिव जिलाधिकारी होते है। समिति का अध्यक्ष होने के नाते सांसद को यह अधिकार प्राप्त होता है कि वह अनुसूचित जाति जनजाति से एक व एक प्रतिष्ठित गैर सरकारी संस्थान से और एक महिला प्रतिनिधि का नामित कर सकता है। सासंद राजेश दिवाकर ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुये अनुसूचित जाति जनजाति से विनोद चैधरी (दलित एकता मंच जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा के महामंत्री) तथा प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठन से युवा भाजपा नेता ब्रजेश शुक्ला को नामित किया गया।
हाथरस- विनोद चैधरी व ब्रजेश शुक्ला दिशा के लिये नामित
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।