Top News

हाथरस- धनतेरस पर खूब हुई बर्तन व सोने चांदी की जमकर दुकानदारी, देर रात मिठाईयों की दुकानों पर रही रौनक

हाथरस। दीपोत्सव यानी धनतेरस दीपावली त्यौहर की शुरूआत हो जाती है। जहां शुक्रवार को सुबह से ही शहर भर में भीड़ भाड़ देखने की मिली जहां बर्तन की दुकानों से लेकर ज्वलैर्स की दुकानों पर भी महिला पुरूषों की देररात भीड़ रही। धनतेरस का इंतजार लोग बड़ी बैसबरी से कर रहे थे कि अब धनतेरस आये और हम नये सामनों की खरीददारी कर सके। बाइकों के शोरूमों से लेकर बर्तन, ज्वलैर्स, कपड़, टीवी, फिज्र, बासिंग मशीन, आदि सामानों की खरीददारी की गई। मिठाईयों की दुकानों से लेकर गिफ्ट की दुकानों पर सुबह से ग्राहकों की भीड़ रही। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक व भीड बढ गई है लेकिन जाम की गम्भीर समस्या खडी हो गई है और जाम से निजात को पुलिस प्रशासन द्वारा बडे वाहनों व टिर्री पर रोक लगाये जाना आवश्यक है।
दीपावली के त्यौहार पर बाजारों में भारी भीड के चलते त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में जहां भीड भाड होगी वहीं ऐसे में अराजक तत्व व बदमाश सक्रिय हो जाते हैं। वही पुलिस कप्तान केशव चैधरी ने शहर के मुख्य मार्गो पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही बाजारों में बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई है। जिससे बाजारों में त्यौहार के दौरान जाम की स्थिति पैदा न हो सके।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने