हाथरस। द हाथरस राॅयल्स क्लब के बैनर तले दीपावली महोत्सव के अन्तर्गत अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक ग्रांड फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह हाथरस शहर में पहला फैशन का महोत्सव आयोजित किया गया। इस रंगीन शाम को चार भागों में विभाजित किया गया। पहले राउंड में हाथरस राॅयल क्लब के पुरूष सदस्यों ने रंग-बिरंगे परिधानों में जबरदस्त रैम्प वाॅक कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद दूसरे राउंड में क्लब की महिला सदस्यों ने परम्परागत भारतीय परिधानों में रैम्प वाॅक कर माहौल में चार चांद लगा दिये। तीसरा राउंड बच्चों का रहा। एक साल से लेकर 14 साल तक के बच्चों ने कुशल रैम्प वाॅक कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को हैरत में डाल दिया। पूरे कार्यक्रम के आकर्षक का केन्द्र चैथा राउंड रहा। क्लब के सदस्यों ने रैम्प वाॅक कर माहौल को आकर्षक व रंगीन बना दिया। उक्त चैथे राउंड में जब क्लब के सभी कपल्स ने एक साथ रैम्प वाॅक किया तो आये हुये सभी मेहमानों ने खड़े होकर सभी का अभिवादन किया।
दीपोत्सव समारोह एवं फैशन शो कार्यक्रम में विशेष तौर पर दिल्ली से पधारे डी. जे. सुश व जानी-मानी प्रतोता मिस तेजल ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में द हाथरस राॅयल्स क्लब के अध्यक्ष आशीष बंसल, सचिव विकास अरोरा, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, कीर्ति मेहरा, कोआर्गोनाइजर आशीष मंगल, मनु गर्ग, मधुर बिन्दल, चेतन जैन, सचित खंडेलवाल, मुकेश सिंघल, आकाश खंडेलवाल, पारूल बंसल, सपना शर्मा, खुशबू खंडेलवाल, सुचिता मेहरा, स्वाति जैन, मान्या गर्ग, मानसी अग्रवाल, नेहा बंसल आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
समारोह के अन्त में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आयोग दीपक ने सभी को क्लब की ओर से दीपावली पर्व की शुभकामनायें दीं तथा आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।