Top News

हाथरस- मुरसान गेट स्थित सांसद कार्यालय पर सांसद राजेश दिवाकर तथा बसुंधरा कालौनी के निवासियों ने स्वच्छ अभियान के तहत की सफाई

हाथरस। वसंुधरा एक्कलेव मुरसान गेट स्थित सांसद कार्यालय पर सांसद राजेश दिवाकर तथा बसुंधरा कालौनी के निवासियों द्वार गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। सांसद श्री दिवाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गंाधी की 145वी. जयंती पर शुरू किया था। स्वच्छ भारत अभियान आज जनव्यापी आंदोलन वन चुका है और देश भर मे आज लोग सफाई के प्रति जागरूक हो रहे है। 2 अक्टूबर 2019 जव तक देश महात्मा गांधी 150वी. मनायेगा तब तक गांधी जी के सपनों का स्वच्छ भारत बनाने मे कामयाव हो पायेगा उन्होने जनता से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास की मात्र 10 गज जगह की जिम्मेदारी साफ रखने की अगर ले लेता है तो पूरा भारत स्वच्छ हो जायेगा।
इस मौके पर महेन्द्र कुमार आचार्य, देवचन्द्र गौड, रवेन्द्र सिंह पुंढी, देवकी नंदन कौरी, देव स्वरूप शर्मा, मुकेश पौरूष, दिनेश चन्द्र गुप्ता, हर्ष भाटिया, टरमेश सिंह सेंगर, मोनू राणा आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने