Top News

हाथरस- मेंण्डू गेट स्थित महाजन गली में तेज बिजली आने से एक दर्जन घरों के उपकरण फुंके, लोगों में हड़कम्प

हाथरस। विद्युत विभाग के लापरवाही के चलते मेंण्डू गेट स्थित महाजन गली में एक दर्जन मकानों के उपकरण फुंक गये। जिससे क्षेत्र के लोगों में हड़कम्प मच गया, जहां क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल उपकरण फुंकने की जानकारी विद्युत अधिकारियों को देना चहां तो अधिकारियों द्वारा जनता का फोन तक नही उठाया जिससे क्षेत्र लोगों में आक्रोश भड़क गया और उन्होने घटना की जानकारी तत्काल डीएम साहब से की तब कही जाकर काफी देर बाद विद्युत विभाग की टीम आये तब कही जाकर विद्युत लाइन ठीक की गई। जहां क्षेत्रीय लोगों के घरों में कूलर, पंखा, टीवी, फीज्र, एसी, लाइट, आदि घरेलू सामान तेज लाइट आने से फुंक गये जिससे लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है। सामान फुंकने वालों में विजय, संजय, बाली गुरू, कैलाश चन्द्र, नारायण गुप्ता, रानू गुप्ता, सुमित शर्मा, आदि के मकानों के उपकरण फुंक गये है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने