Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ= श्रीकृष्ण लाल शर्मा चैरीटेबल ट्रस्ट एवं कल्याणं करोति मथुरा के सयुंक्त तत्वावधान में स्व. मयंक शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में आयेंगे राज्य वित्त मंत्री संतोष गंगवार

हाथरस/सिकंदराराऊ। श्रीकृष्ण लाल शर्मा चैरीटेबल ट्रस्ट एवं कल्याणं करोति मथुरा के सयुंक्त तत्वावधान में स्व. मयंक शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 12 बजे उमा आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड सुम्मेरपुर में किया जायेगा। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रामकथा वाचक पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज आशीर्वाद देने के लिए पधारेंगे तथा मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री संतोष गंगवार एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह एवं सांसद राजेश दिवाकर होंगे। उक्त जानकारी देते हुए मैनेजिंग ट्रस्टी उमाशंकर शर्मा एवं गिरजा शंकर शर्मा ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होने कहा कि शिविर के दौरान 1608 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया जिसमें आपरेशन के लिए चयनित 626 मरीजोंका आपरेशन हुआ है। सभी मरीजों को समापन समारोह के दौरान निःशुल्क दवाऐं वितरित की जायेंगी एवं परामर्श दिया जायेगा। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने