हाथरस/सासनी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने छात्रों से अपील की है कि वह हिन्दुस्तान के लोकतंत्र की जडों को मजबूत करने के लिये सक्रिय योगदान दें। डीएम ने आज सासनी स्थित अन्जू प्रियंका डिग्री कालेज में वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष का उद्घाटन करके मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोकतंत्र के उत्सव में भागीदार होने के लिये सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
मंगलवार को सासनी स्थित अन्जू प्रियंका डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने फीता काटकर वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष का उद्घाटन किया। श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए छात्रों से कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि वे देश की बुनियाद लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये एकजुट होकर सक्रिय हों। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये प्रत्येेक मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल होना जरूरी है।
डीएम ने आगामी 01 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिये जिले में 31 अक्टूबर 2016 तक संचालित निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और छात्र-छात्राओं से कहा कि उनके लिये सुनहरी मौका है वे इस अभियान के दौरान अपना नाम विधानसभा निर्वाचक नामावली में जरूर दर्ज करायें।
जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिये इस अभियान के दौरान वह न केवल अपना नामांकन करायें, बल्कि नामांकन से छूटे अपने परिवार के लोगों और अपने आसपास रहने वाले लोगों का भी अवश्य नामांकन करायें ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित न रहने पाये। उन्होंने जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिये छात्राओं से सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की।
श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद में प्रति एक हजार पुरूषों के मुकाबले मात्र 870 महिलाओं के जेण्डर रेशियो होने और प्रति एक हजार पुरूष मतदाता के मुकाबले मात्र 794 महिला मतदाता होने की स्थिति पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य समाज और परिवार के लिये पुरूष और महिला की समान भागेदारी बहुत जरूरी है और इसके लिये आवश्यक है कि महिलाओं की आबादी भी पुरूषों के मुकाबले कतई कम न हो। उन्होंने इस अंतर को कम करने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु छात्रों और अध्यापकों का आव्हान किया।
जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिये पंजीकरण कराने और मताधिकार का इस्तेमाल करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से इच्छुक सक्रिय छात्रों का ग्रृप बनाने पर जोर दिया और कहा कि प्रत्येक छात्र कम से कम दस नये मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज अवश्य करायें। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिये कालेज में जल्द एक कार्यशाला का आयोजन करने के लिये कालेज प्राचार्य से अपेक्षा की।
जिलाधिकारी के कालेज आगमन पर प्राचार्य डा0 ललित कुमार ने उनका स्वागत किया और कहा कि कालेज के सभी छात्र-छात्राएं एकजुट होकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप इस अभियान की सफलता के लिये सक्रिय योगदान देंगे।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ओमवीर सिंह, डीआईओएस जेके मलिक, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं अध्यापक आदि मौजूद थे।
मंगलवार को सासनी स्थित अन्जू प्रियंका डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने फीता काटकर वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष का उद्घाटन किया। श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए छात्रों से कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि वे देश की बुनियाद लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये एकजुट होकर सक्रिय हों। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये प्रत्येेक मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल होना जरूरी है।डीएम ने आगामी 01 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिये जिले में 31 अक्टूबर 2016 तक संचालित निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और छात्र-छात्राओं से कहा कि उनके लिये सुनहरी मौका है वे इस अभियान के दौरान अपना नाम विधानसभा निर्वाचक नामावली में जरूर दर्ज करायें।
जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिये इस अभियान के दौरान वह न केवल अपना नामांकन करायें, बल्कि नामांकन से छूटे अपने परिवार के लोगों और अपने आसपास रहने वाले लोगों का भी अवश्य नामांकन करायें ताकि आगामी विधानसभा निर्वाचन में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से वंचित न रहने पाये। उन्होंने जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिये छात्राओं से सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की।
श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद में प्रति एक हजार पुरूषों के मुकाबले मात्र 870 महिलाओं के जेण्डर रेशियो होने और प्रति एक हजार पुरूष मतदाता के मुकाबले मात्र 794 महिला मतदाता होने की स्थिति पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य समाज और परिवार के लिये पुरूष और महिला की समान भागेदारी बहुत जरूरी है और इसके लिये आवश्यक है कि महिलाओं की आबादी भी पुरूषों के मुकाबले कतई कम न हो। उन्होंने इस अंतर को कम करने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु छात्रों और अध्यापकों का आव्हान किया।
जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिये पंजीकरण कराने और मताधिकार का इस्तेमाल करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से इच्छुक सक्रिय छात्रों का ग्रृप बनाने पर जोर दिया और कहा कि प्रत्येक छात्र कम से कम दस नये मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज अवश्य करायें। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिये कालेज में जल्द एक कार्यशाला का आयोजन करने के लिये कालेज प्राचार्य से अपेक्षा की।
जिलाधिकारी के कालेज आगमन पर प्राचार्य डा0 ललित कुमार ने उनका स्वागत किया और कहा कि कालेज के सभी छात्र-छात्राएं एकजुट होकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप इस अभियान की सफलता के लिये सक्रिय योगदान देंगे।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ओमवीर सिंह, डीआईओएस जेके मलिक, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं अध्यापक आदि मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।