Top News

हाथरस/सासनी- डीएम ने की तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई, 118 प्रार्थना पत्रों में से 26 का मौके पर ही किया निस्तारण

हाथरस/सासनी। जिलाधिकारी ने आज सासनी में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिये सभी अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। आज सासनी में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज 118 प्रार्थना पत्रों मंे से 26 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत दी गई।
मंगलवार को सासनी में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने एसपी डा0अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम ओमवीर सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। डीएम ने जनसमस्याओं के प्रति जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील रवैया अपनाने और शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के बारे में अधिकारियों को कडे निर्देश दिये।
श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में निस्तारित करके एसडीएम को समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने और निस्तारण के बारे में शिकायतकर्ता को भी लिखित रूप में सूचित करने के निर्देश दिये। डीएम द्वारा विगत तहसील दिवसों के 50 निस्तारित मामलों की गुणवत्ता का सत्यापन करने के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन पर शिकायतकत्र्ताओं से पूॅछताछ करके शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बारे मंे तस्दीक की गई।
जिला अस्पताल के डाक्टर की टीम ने लोगों की जांच कर मौके पर ही विकलांग प्रमाणपत्र जारी करने के बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ और एसडीम ने 26 दिव्यांगों को प्रमाणपत्र प्रदान करके राहत दी।
तहसील दिवस में ग्राम जिरौली के तालेवर और अजीत नगर की श्रीमती रज्जो देवी ने दंबगों द्वारा जबरन चक पर कब्जा करने, बिर्रा की मिथलेश देवी ने बरसात में कच्चा मकान गिर जाने पर मकान उपलब्ध कराने, मौ0 बारहसैनी निवासी राजेश कुमार ने ग्राम नगला मियाॅ में                                                      11000 केवीए की विद्युत लाईन खेत में लगने से हाल की में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने तथा नगला काशी के धीरज कुमार ने नामजद द्वारा पट्टा की भूमि पर अवैध कब्जा करने के बारे में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर राहत दिलाने की गुहार लगाने पर डीएम ने सभी प्रार्थनापत्रांे को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित एक सप्ताह में निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे निर्देश दिये।
इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को फार्म उपलब्ध कराये गये। कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
तहसील दिवस में सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, नायब तहसीलदार प्रसून कश्यप, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, सीवीओ डा0डीके शर्मा, डीआईओएस जेके मलिक, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह,सेवायोजन अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, एलडीएम एके सक्सैना, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, डीएसओ सुरेन्द्र यादव, विद्युत, पीडब्लूडी, सिचाई, नलकूप, आरईडी विभागों के अभियन्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने