Top News

हाथरस- नगर पालिका सीमा में शामिल होगें करीब 31 गांव, अंतिम चरण में सीमा विस्तार की प्रक्रिया

हाथरस। अब हाथरस नगर पालिका का क्षेत्र बढने की प्रबल संभावनायें शीघ्र ही मूर्त रूप ले सकती हैं और कार्यवाही प्रक्रिया अंतिम दौर में है तथा शहर से सटे कई गांव नगर पालिका क्षेत्र में आ जायेंगे। सीमा विस्तार की अंतिम दौर में चल रही कार्यवाही प्रक्रिया को अंतिम रूप देने हेतु पालिकाध्यक्ष डौली माहौर व उनके प्रतिनिधि वासुदेव माहौर को आज लखनऊ बुलाया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार हेतु प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही है तथा उक्त सम्बंध में जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव माहौर एड. ने बताया कि नगर पालिका का विस्तार का जीओ जारी होते ही शहर से सटे गांव नगला वाद अठवारिया, परताप, जोगिया, रमनपुर, गढी खंदारी, गढी तमना, लहरा, दयानतपुर, नगला उम्मेद, चिंतापुर, सोखना, दादनपुर, हाथरस देहात, तरफरा, अईयापुर, कलवारी, मीतई, कुंवरपुर, गिजरौली, नहरोई, खोंडा हजारी, बालापट्टी शेख जाफर, गढी मधु, हतीसा भगवंतपुर, नगला नन्दू, नगला गजुआ, गोपालपुरा, दर्शना, दयालपुर, ककरावली आदि शामिल हो जायेंगे और यहां पर आगामी समय में नगर पंचायत का चुनाव होगा।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव माहौर एड. ने बताया कि नगर विकास मंत्रालय द्वारा सीमा विस्तार की सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया गया है और थोडी सी जो छोटी कमियां रह गई हैं उन्हें पूर्ण करने हेतु नगर विकास सचिव ने उन्हें व पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर को आज लखनऊ बुलाया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने