Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- गांव महौ में बसपा प्रत्याशी ने किया रामलीला का शुभारंभ, श्रीराम के स्वरूपों की पूजा अर्चना की

हाथरस/सिकंदराराऊ।   भगवान राम का चरित्र समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करता है। राम कथा में कई ऐसे प्रसंग हैं जो शिक्षा देने का काम करते हैं। भगवान राम ने मर्यादाओं में रह कर धर्म की रक्षा की और अधर्म व पाप का अंत किया। समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
  उक्त बातें विधानसभा क्षेत्र के गांव महौ में बसपा प्रत्याशी बनी सिंह बघेल ने श्रीरामलीला का शुभारम्भ करते कही। श्री बघेल इस मौके पर श्रीराम के स्वरूपों की पूजा अर्चना की। आयोजकोंने फूलमालाऐं पहना कर तथा पटका उढा कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष चन्द्रपाल शर्मा, महामंत्री जयप्रकाश वाष्र्णेय, जितेन्द्र गुप्ता, भगवान दास पचैरी, राहुल पचैरी, प्रदीप कुमार, नवाव सिह, पुनीत पचैरी, बंगाली कुशवाह, राधेश्याम गुप्ता, विष्णु गुप्ता राजू, दिनेश शर्मा, भीमसेन गुप्ता, महाराज सिंह बघेल, उमेश कुमार, सुरेश चन्द्र, नौकपाल सिंह, श्यौदान सिहं, पूरन सिह, राजू, संजय दत्त, राजेन्द्र सिह, राजबहादुर, प्रेमपाल प्रधान, विष्णु प्रधान, दिनेश नरवरिया, कन्हैयालाल, पुष्पेन्द्र कुमार आदि थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने