Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- बुखार से मौतो के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी एवं शाहबुद्दीन गंज में कैम्प लगाकर बांटी दवाईयां

हाथरस/सिकंदराराऊ। बुखार से क्षेत्र में मौतों का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में पचास से भी अधिक मौतें बुखार से हो चुकी है। जिसकी स्वास्थ्य विभाग के पास कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। बल्कि स्वास्थ्य विभाग अब तक बुखार से होने वाली मौतों को नकारता रहा है। नगर के मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी में  स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगा कर मरीजों को राहत देने का प्रयास किया। कैम्प में 250 मरीजों का परीक्षण कर बुखार पीडित 85 मरीजों की स्लाइड बनाई गयी तथा दवाऐं वितरित की गयी। वहीं दूसरी ओर मौहल्ले में सुबह एक और व्यक्ति की बुखार के कारण मोत हो गयी। नगर के मौहल्ला ब्राहमणपुरी, काजियान, कुरैशियान, दमदमा एव मटकोटा में बुखार से हालत बेहद खराब हैं। क्षेत्र में पचास से अधिक मौत होने पर भी सरकार का संज्ञान न लेना लोगों के गुस्से का सबब बनता जा रहा है। आगे-आगे मौत पहुंच रही है और उसके पीछे स्वास्थ्य महकमा पहुंचता है।
  जानकारी के अनुसार  बुखार से महीपाल पुत्र गंगाराम 45 वर्ष निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी की मृत्यु हो गयी। वह तीन दिन से बुखार से पीडित था। शनिवार को भी इसी मौहल्ले में एक महिला समेत दो लोंगों की मौत हुई थी।  सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी एवं शाहबुद्दीन गंज में कैम्प लगा कर मरीजों को दवाऐं वितरित की तथा 85 मरीजों की स्लाईडें बनाई।
    इस दौरान डा. संजय सिंह, डा. अब्दुल रहीम, एलटी कैलाश कुमार, प्रमोद कुमार, उमंग, अजय कुमार आदि मौजूद थे। मौहल्लों में फाॅगिंग भी कराई गयी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने