Top News

हाथरस- दिल्ली पब्लिक स्कूल में कैंसर केपेबल फाउंडेशन लखनऊ की तरफ़ से आए आशुतोष मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को कैंसर के प्रति जागरुक रहने का किया गया आह्वान

हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस में आज कैंसर केपेबल फाउंडेशन, लखनऊ की तरफ़ से आए आशुतोष मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को कैंसर के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। संस्था के सदस्य द्वारा छात्र-छात्राओं को कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव व उपचार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि ज्यादातर कैंसर तम्बाकू व धूम्रपान की वजह से होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि हम प्रारम्भ में ही इसको जान लें तो इससे बचा जा सकता है। इस समय बढ़ता जंक फूड का प्रचलन भी कैंसर की एक बड़ी वज़ह है। संस्था के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को जंक फूड के सेवन से दूर रहने की सलाह भी दी। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस प्रारम्भ से ही इसके लिए कार्यरत है। विद्यालय परिसर में धूम्रपान एवं तम्बाकू सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। और साथ ही हम जंक फूड का निषेध करते हुए फलों के सेवन को वरीयता देते हैं। इसके लिए विद्यालय में 10 मिनट का फ्रूट ब्रेक भी होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें कैंसर के प्रति खुद को, परिवार को व समाज को भी जागरुक करना।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने