Top News

हाथरस में पहली बार गुजराती डांडिया रास, 1आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में 10 अक्टूबर की शाम होगा आयोजन

हाथरस । नवरात्रों के पवित्र पर्व में हाथरस में पहली बार धमाकेदार डांडिया रास के इंतजार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसी के साथ हाथरसवासियों की बेसब्री उफान ले रही है। वे लगातार आयोजन के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इधर, आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में 10 अक्टूबर की शाम होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। सहयोगी भी सहयोग के लिए लगातार लगे हुए हैं। और हम सब तैयार हो जायें डांडिया रास का भरपूर लुत्फ लेने के लिए।
आगामी 10 अक्टूबर की शाम दून पब्लिक स्कूल के मैदान में परिवार के साथ आप डांडिया स्टिक के साथ ढेर सारी मस्ती कर सकेंगे। साथ ही मुंबई के कलाकारों के साथ आपको भी थिरकने का मौका मिलेगा। इसके लिए आप भी डांडिया स्टिक लेकर जुट जाइए प्रैक्टिस करने में। ताकि आपको भी गीतों पर नाचने व झूमने में कोई दिक्कत न हो। दैनिक जागरण का प्रयास है कि यह आयोजन आपको और आपके परिवार को गुजरात के प्रख्यात गरबा नृत्य का अहसास कराए और इतना भाए कि सालभर तक इसे भूल न पाएं। इसके लिए दैनिक जागरण और सहयोगियों की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
दैनिक जागरण के इस संपूर्ण पारिवारिक आयोजन के लिए मुख्य  रूप से तमाम सारी संस्थायें व व्यापारी प्रतिष्ठान सहयोग कर रहे हैं वहीं हाथरस में पहली बार आयोजित हो रहे डांडिया रास महोत्सव में प्रख्यात बाॅलीवुड सिंगर व कई सारे टीवी चैनलों पर धमाकेदार सिंगगिंग प्रस्तुति देने वाली अर्शप्रीत कौर के गानों पर हाथरस जमकर थिरकेगा नहीं बल्कि मस्ती में डूब जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने