हाथरस । जीएलए मथुरा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे वैडमिन्टन, बाॅस्केटबाॅल, क्रिकेट, सिंगिग एवं डांसिंग आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में हाथरस, मथुरा, अलीगढ़ आदि के लगभग तीस विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। क्रिकेट में सभी विद्यालयों को पछाड़ते हुए राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर के छात्रों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल में लोहिया के छात्र रनर अप रहें तथा मैन आॅफ द सीरिज राजेन्द्र लोहिया के दिव्यांक भाटिया को प्रदान किया गया। क्योंकि उन्होंने सभी मैचों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्रिकेट टीम के प्लेयर दिव्यांक भाटिया (कैप्टन), कृतज्ञ पचैरी, प्रांजल चैधरी, दीपक चैधरी, यश चैधरी, देव शर्मा, यथार्थ सिंह, सत्यनारायन उपाध्याय, राहुल खण्डेलवाल, विकास सिसौदिया, अनुभव वशिष्ठ, शशांक शर्मा, विकास बघेल थे। 100 मी. रेस में पायल शर्मा तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं की श्रृंखला के अन्तर्गत गायन प्रतियोगिता में चिराग को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसके अलावा अखिल भारतीय विकास परिषद द्वारा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती अंजली मित्तल एवं विद्यालय प्रबन्धक विक्रम लोहिया ने सभी को बधाई दी एवं उन्हें निकट भविष्य में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पवन गोस्वामी, दिगम्बर सिंह, यदुवेन्द्र प्रताप सिंह, अमित चैहान, प्रमिला चैहान तथा अमित कुशवाहा का सहयोग सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।