Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- क्षत्रिय समाजसेवा समिति द्वारा 11 अक्टूवर को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से होगा विराट क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन

हाथरस/सिकंदराराऊ। क्षत्रिय समाजसेवा समिति द्वारा विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। 11 अक्टूबर को नगर पालिका पंण्डाल मे आयोजित विराट क्षत्रिय सम्मेलन में प्रातः आठ बजे हवनयज्ञ, शस्त्र पूजन तथा मेधावी छात्र-छात्रा व पत्रकार, प्रधान, वृद्धजनों का सम्मान किया जायेगा।
   उक्त जानकारी समिति के सरंक्षक जयपाल सिंह चैहान, प्रदेशाध्यक्ष मुकेश चोहान एवं कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चैहान ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होने कहा कि क्षत्रिय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समिति के पदाधिकारी एवं समाज के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हाथरस अविनाश कृष्ण कुमार सिंह, तथा विशिष्ठ अतिथि एसडीएम ओमवीर सिंह, केहरी सिंह व पूर्व एडीएम हरिज्ञान सिंह पुण्ढीर, पूर्व जिला कृषि अधिकारी भंवरपाल सिंह, पूर्व डीएसपी हरिपाल सिंह सौलंकी व उमाशंकर सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी अवधेश कुमार सिंह करेंगे। आयोजकों ने क्षत्रिय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंच कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की अपील की है। पत्रकारवार्ता में लड्डू सिंह तौमर, राजेश सिंह लम्बरदार, दुष्यंत सिंह आदि थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने