हाथरस। पुलिस अधीक्षक केशव चैधरी ने दीपावली के अवसर पर मातृछाया के बच्चों को फल वितरित कर अनाथ बच्चों के साथ दिवाली मनाई और बच्चों को दीपावली की शुभकामनायें दी। दीपावली के पर्व पर पुलिस कप्तान केशव कुमार चैधरी अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह, सीओ सिटी राजेश कुमार गौतम, नवागत कोतवाली प्रभारी सूर्यकान्त द्विवेदी ने मातृछाया पहुचकर अनाथ बच्चों के साथ दीपावली पर्व पर बच्चों को मिठाई वितरित की और बच्चों के साथ पटाखे चलाये। इस मौके पर एसपी ने कहा कि कभी किसी को अकेला न समझे हम सब एक है। हम ऐसे बच्चों की पूरी देखभाल करते रहेगें। तो वही एसडीएम सदर राकेश गुप्ता, तहसीलदार कमलेश गोयल ने भी मातृछाया के बच्चों को दिवाली के असवर पर मिठाई बांटी।
हाथरस- एसपी ने मातृछाया के अनाथ बच्चों के साथ मनायी दिवाली, बांटी मिठाई
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।