Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- श्रीराम लीला का गणेश पूजन कर पूर्व विधायक ने किया शुभारम्भ

हाथरस/सिकंदराराऊ।  भगवान श्रीराम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं। श्री राम के बिना इस सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। राम लीला के माध्यम से समाज को आदर्श चरित्र की प्रेरणा मिलती है श्री राम ने समाज के लिए पुत्र एवं भाई के रूप में आदर्श स्थापित किये।
 उक्त बातें पूर्व विधायक एवं सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह चैहान ने श्री रामलीला का फीता काट कर शुभारम्भ करते हुए कहीं। उन्होने इस अवसर पर भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की। इस मौके पर श्रीरामलीला एवं रासलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्रवाष्र्णेय पिंटू, महामत्रीं कृष्णकुमार राघव आदि ने फूलमालाऐं तथा पगडी पहना कर एवं पटका उढा कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर गिरीश मोहन गुप्ता, कुंज बिहारी माहेश्वरी, बनवारीलाल गुप्ता, विशाल वाष्र्णेय, पंकज गुप्ता, श्याममूर्ति वाष्र्णेय, के के यादव, हितेष वाष्र्णेय, दुर्वेश पचैरी, शिवचरन माहेश्वरी, अजय चैधरी, रिंकू जैन, ब्रजमोहन गुप्ता, विशाल राज चोहान, शैलू यादव, आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने