हाथरस। हाथरस के गांव किंदौली में विकास कार्य न कराए जाने पर ग्रामीणों ने चुनाव वहिष्कार पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी चुनावों का वहिष्कार करते हुए विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
इतवार को हुई बैठक में हारुन खां ने कहा कि सन् 1965 से आज तक गांव में कोई भी सड़क नहीं बनाई गई है। चुनावों के दौरान जो भी प्रत्याशी आया वह देव दर्शन देकर चला गया। चुनाव जीतने के बाद फिर लौटकर गांव और वहां रहने वाले लोगों का हाल तक नहीं जाना, इसके साथ जबकि बसपा को चार बार वोट दिए सपा को दो वार वोट दिए। गांव में सपा और बसपा के जनप्रतिनिधि आए और विकास कराने के कई वार वायदे किए कि गांव की सड़क आरसीसी तथा पानी की टंकी और बारातघर बनाने का आश्वासन दिया। मगर आज तक कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सबसे पहला मुद्दा गांव की सड़क का है। ग्रामीणों का कहना है कि वह उसी व्यक्ति को अपना जनप्रतिनिधि बनाएंगे जो उनके गांव में आने जाने वाले मार्ग को बनवा देगा। अन्यथा वह किसी भी पार्टी को अपना बहुमूल्य वोट नहीं देंगे।
बैठक में नाजिर अली, अशमीर खां, आसिफ खां, शौकत अली, हाजी जकी मोहम्मद, वसरुद्दीन, नूरहसन, हाकिम अली, जफरु भाई, सलाम भाई रफीक भाई, शाकील वीडीसी, आबिद खां, डा. सिराज हाजी, डा. इस्लाम, चमन वीडीसी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।