Top News

हाथरस- सड़क पर रेलगाड़ी, ब्रह्माकुमारीज़ की शिवदर्शन एक्सप्रेस माॅडल रेलगाड़ी हसायन, इगलास व सासनी पहुंची, बेटी बचाओ सशक्त बनाओ, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, व्यसन मुक्ति, स्वच्छ भारत आदि के लिए किया जागरूक

हाथरस। रेलगाड़ी सड़क पर यह देखकर चैकिए नहीं। वण्डरफल, ओ माई गाॅड, क्या बात है! आदि षब्द व्यक्ति के मुख से निकल ही पड़ते हैंे जब वह आष्चर्य से माॅडल ट्रेन को सड़क पर देखते हैं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के बेटी बचाओ सषक्त बनाओ, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, व्यसन मुक्त भारत अभियान के अलावा मुख्य उद्देष्य सर्वधर्म सद्भाव को जन जन तक एक साथ पहुँचाने के लिए अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी केन्द्र की संचालिका बी.के. षान्ता बहिन के सानिध्य में मुख्यालय माउण्ट आबू से आई माॅडल रेलगाड़ी ‘‘षिव दर्षन एक्सप्रेस’’ जनपद के विभिन्न कस्बों, तहसील पर बी.के. अजुद्दी भाई ने बड़ी ही कुषलता के साथ जनसंदेष पहुँचा रही है। सासनी में रेलगाड़ी का षुभारम्भ नगरपालिका अध्यक्षा राजकुमारी कुषवाहा ने षिव ध्वज लहरा कर किया।
इस रेलगाड़ी के माध्यम से खासतौर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के विभिन्न प्रोजेक्ट जिनमें बेटी बचाओ, सषक्त बनाओ, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण तथा व्यसन मुक्त भारत को इस रेलगाड़ी के माॅडल डिब्बों के रूप में साकार किया गया है। इसके अलावा समाज में घुलते सम्प्रदायवाद , जातिवाद के जहर को दूर करने के लिए सर्व धर्म सद्भाव की मौलिक भावनाओं को भी इस रेलगाड़ी के माॅडल डिब्बों पर चित्रित करके सद्भाव फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सासनी के विभिन्न गाँवों जसराना, देदामई, सिघर्र, सांदलपुर, हनुमान चैकी, सुसायतकलां, के साथ मडराक में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। सासनी में रेलगाड़ी के साथ-साथ कार्यकर्ता के रूप में बी.के. नीतू बहिन, बी.के. दुर्गेष बहिन, बी.के. ओम प्रकाष, बी.के. पंचम सिंह, पूर्व फौजी केषव देव, कस्तूरी बहिन, रानी माता आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने