हाथरस। अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों के पास मांस की बिक्री होने पर गहरा रोष प्रकट करते हुये घंटाघर पर प्रशासन का पुतला फूंका गया। मोर्चा ने कहा है कि बौहरे वाली देवी मंदिर को जाने वाली सड़क की हालत बहुत ही खराब है। शहर के मंदिरों के आसपास खुले में मीट की दुकानें खुली हुई हैं। इस बारे में प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मीट की दुकानों को बंद नहीं कराया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। मांग करने वालों में नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अभिषेक दीक्षित, मोनू ठाकुर, दीपक अग्रवाल (दीपू), राजीव चैधरी, निकेत सिंह आदि हैं।
हाथरस- अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों के पास मांस की बिक्री होने पर गहरा रोष प्रकट करते हुये घंटाघर पर प्रशासन का पुतला फूंका
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।