Top News

रावत शिक्षा समिति निकालेगी स्वच्छता अभियान की रैली

हाथरस। रावत शिक्षक समिति वीरेश मैमोरिअल एकेडमी मूकर्वाधर, दृष्टिहीन मांसिक आवसीय विशेष विद्यालय के अध्यक्ष डा. एम.एल. रावत के निर्देशन में वीरेश मैमोरिअल एकेडमी काशीराम कालोनी से जलेसर रोड़, चामड़ गेट, पुरानी सब्जी मंडी, नयागंज, पसरटटा बाजार, गुडहाई बाजार, कमला बाजार, सासनी गेट, चैराहा आदि स्थानों से रैली के साथ सफाई अभियान जन जागरूकता रैली का आयोजन समस्त दिव्यांगजनों ने अपने-2 रिक्शों पर बैनर एंव संस्था की गाड़ियों पर बैनर लगाकर एवं समस्त क्षेत्र में ध्वनि यंत्र से प्रचार-प्रसार एवं प्रचार सामिग्री वितरण करते हुए रेलवे सिटी स्टेशन पर जहां रेली प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं जीआरपी पुलिस प्रशासन द्वारा स्वागत करते हुए, रेलवे स्टेशन परिसर पर साफ-सफाई अभियान चलाकर भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने का पूर्ण प्रयास किया संस्था के अध्यक्ष डा. एम.एल. रावत द्वारा स्वच्छता अभियान सफल बनाने के उददेश्य एवं दिव्यांगों के हौसलें को देखकर आम नागरिक भी जागरूक होकर कम से कम अपने घर के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रख सके। स्वच्छता अभियान की रैली में शामिल होने वाले राजेश कुमार उपाध्याय, योगेश कुमार यादव, पीयूष रावत, अमित कुमार, सत्यप्रकाश, गौरव उपाध्याय, उम्मेद सिंह, पिन्टू, चन्द्रवीर, शेर सिंह आदि मौजूद होगें। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने