हाथरस/सासनी। के.एल. जैन इंटर कालेज में प्रकाश चंद्र अमरोबाई जैन ट्रस्ट के बैनरतले प्रकाश एकाडमी परिसर में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि के रुप में मौजूद इनरव्हील क्लब अध्यक्षा श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय ने किया।
कार्यक्रम शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से बच्चे की छिपी प्रतिभा का निखार होता है। साथ ही बच्चे की झिझक खुलती है, और वह समाज में अपनी बात खुलकर कहने के लिए तैयार रहता है। प्रतियोगिताओं में विजयी होता वह प्रतिभागी देश और समाज में सम्मान पाता है। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रकाश एकाडमी की नीतू पाठक, प्रथम तथा कैलाश चंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता मतें भूमिका गुप्ता प्रथम तथा ऊषा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मेंसचिन कुमार व शिवम शर्मा प्रथम तथा अभिषेक सिंह व शिवमअग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में के.एल. जैन इंटर कालेज, कन्या इंटर कालेज, वैदिक विद्यालय, प्रयागी देवी वैदिक कन्या विद्यालय, यूनियन पब्लिक स्कूल तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सासनी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन श्रीमती राजकुमारी कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलन कर बच्चों द्वारा णमोकार मंत्र के साथ किया गया। इस दौरान सुरेश चंद्र शर्मा, उदयवीर सिंह निर्णायक रहे तथा के.एल. जैन इंटर कालेज प्रधानाचार्य दीपक जैन, सुनील शाक्य, संजय जैन, विमलेश कुमारी, सुमत कुमार जैन, राजवाला शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रिशिका पचैरी व सत्यनारायण पाठक ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।