हाथरस/सिंकन्दराराव (संदीप पुण्ढीर) । क्षेत्र में अपराधों की बाढ सी आ गयी है और उसे पुलिस प्रशासन रोक पाने में असमर्थ सा नजर आ रहा है। आये दिन लूट व चोरी की घटनाऐं हो रही हैं परन्तु स्थानीय प्रशासन उन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाता दिख रहा है। शहर का माहौल खराब करने वाली घटनाओं पर भी अपराधियों पर कठोर कदम उठाने के बजाय पुलिस उन पर शान्ति भंग की धारा लगाकर अराजक तत्वों का सहयोग सा ही कर रही है। अभी हाल ही में एक नर्सिंग होम में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ हुयी बेरहमी से मारपीट की घटना में भी पुलिस ने एक समुदाय विशेष के आरोपी युवक को शान्ति भंग की धारा में गिरफतार कर कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया। वो तो उपजिलाधिकारी महोदय ने मामले की गंभीरता को भांपते हुये आरोपी को जमानत नही दी और उसे 2 रात जेल में गुजारने को विवश होना पडा। पुलिस की ऐसी कार्यशैलियों को लेकर जहां अपराधियों के होंसले बुलन्द हो रहे हैं वहीं क्षेत्रिय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
उक्त बातें भाजपा के युवा नेता विवेकशील राघव ने ईदगाह रोड स्थित अग्रवाल सैटरिंग कम्पनी पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये कहीं। श्री राघव ने कहा कि यदि जिला प्रशासन शीघ्र इस ओर ध्यान नहीं देता है तो भाजपा कार्यकर्ता जनहित के लिए आन्दोलन करने को बाध्य होंगें। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ प्रेम अग्रवाल, शिशुपाल सिंह आदि लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।